Cristiano Ronaldo Retirement: अधूरा सपना, टूटी उम्मीद…क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए रिटायर, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

0
24
Cristiano Ronaldo Retirement: दुनिया के महानतम फुटबॉलर में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने दुनियाभर की फुटबॉल लीग में धमाल मचाया और तमाम क्लब के लिए कामयाबी हासिल की. अपने शानदार करियर के बाद भी वह कभी पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाए.
Cristiano Ronaldo Retirement

नई दिल्ली. फुटबॉल के इतिहास का एक और अध्याय आज पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के संन्यास के साथ खत्म हो गया. कुछ महीने पहला ही अर्जेटीना के लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा था और अब उनके मैदान के सबसे बड़े दुश्मन रोनाल्डो ने भी करियर खत्म करने की घोषणा कर दी है.

दुनिया के महानतम फुटबॉलर में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने दुनियाभर की फुटबॉल लीग में धमाल मचाया और तमाम क्लब के लिए कामयाबी हासिल की. अपने शानदार करियर के बाद भी वह कभी पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाए. इस अधूरे सपने के साथ ही उन्होंने अपने करियर का अंत किया.

Cristiano Ronaldo retirement : मेरा फोकस अभी सिर्फ विश्व कप पर : रोनाल्डो

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 5 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया. पांच बार बैलन डी’ओर का खिताब जीत चुके रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी. रोनाल्डो ने पुर्तगाल को 2016 में यूरो कप का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाकर करियर का अंत कर रहे हैं. इंटरनेशनल करियर में इस खिलाड़ी ने 234 मैचों में 146 गोल करने का कमाल किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)


41 साल के रोनाल्डो ने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की नंबर-7 जर्सी को अलविदा कह देंगे. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रोनाल्डो ने कहा, “पुर्तगाल के लोगों के नाम. वह दिन आ गया है, जब मैं अपनी राष्ट्रीय टीम की नंबर-7 जर्सी वापस सौंपने जा रहा हूं. मैंने कभी नहीं माना कि यह जर्सी सिर्फ मेरी है. 23 साल तक इसे पहनने, इसकी रक्षा करने और दुनिया भर के स्टेडियमों में इसे अपने साथ लेकर जाने का सौभाग्य और जिम्मेदारी मुझे मिली.”

रोनाल्डो पिछले दो दशकों से पुर्तगाल की टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में रहे हैं. उनकी अगुवाई में पुर्तगाल ने यूरो कप के अलावा दो बार यूईएफए नेशंस लीग का खिताब भी जीता. उन्होंने पुर्तगाल की ओर से छह फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. उनका आखिरी वर्ल्ड कप स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में 1-0 की हार के साथ समाप्त हुआ था.

कोच के साथ विवाद के बाद चर्चा में थे रोनाल्डो

हाल ही में रोनाल्डो पुर्तगाल के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस के साथ विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद डेनमार्क के खिलाफ अगले मैच में भी शुरुआती इलेवन में जगह नहीं मिली. इसकी वजह से वह टीम कैंप छोड़कर चले गए थे. इस घटना के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. अब रोनाल्डो ने खुद सोशल मीडिया वीडियो के जरिए राष्ट्रीय टीम से विदाई लेने का फैसला सार्वजनिक कर दिया है.

  • TAGS
  • No tags found for this post.