Cricketer Manoj Prabhakar filed for cheating, forgery and criminal conspiracy case: क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर ठगी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज

0
175

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर थाने में क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन प्रभाकर, बेटे और सहयोगी संजीव गोयल को अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला ठगी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का है। मनोज प्रभाकर सहित अन्य आरोपियों पर लंदन में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के फ्लैट पर कब्जा करने और धमकी देने का आरोप है। पीड़ित महिला का नाम संध्या शर्मा पंडित है।
सर्वप्रिया विहार के एक अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल में महिला संध्या शर्मा पंडित का घर है। उसी अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर मनोज प्रभाकर रहते हैं। प्रभाकर पर आरोप है कि महिला के फ्लैट के फर्जी कागजात बनवाकर उसका ताला तोड़ा और उसमें अपने एक जानकार को रख दिया। मनोज प्रभाकर पर यह भी आरोप है कि उन्होंने महिला का पूरा सामान चोरी कर लिया। उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी दी और डेढ़ करोड़ रुपये भी मांगे जा रहे थे।

SHARE