बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की 17 साल बाद भारत में वापसी, इसी महीने शुरु होगा टूर्नामेंट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

0
35
17 साल के लंबे इंतजार के बाद BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन भारत में होने जा रहा है. टूर्नामेंट का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली किया जाना है. BWF ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के 30वें एडिशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है.
pv sindhu
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की 17 साल बाद भारत में वापसी

नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने के बाद अब एक और बड़ी खुशखबरी फैंस के लिए आई है. 17 साल के लंबे इंतजार के बाद BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन भारत में होने जा रहा है. टूर्नामेंट का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली किया जाना है. BWF ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के 30वें एडिशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इसे खेला जाना है. इस दौरान पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी समेत भारत के कई स्टार शटलर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने अपनी चुनौती पेश करेंगे.

भारत को 17 साल के बाद इस मेगा टूर्नामेंट को होस्ट करने का मौका मिल रहा है. भारत में इससे पहले साल 2009 में इसका आयोजन किया गया था. हैदराबाद के गाचीबौली इंडोर स्टेडियम में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी की थी.भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी जो पूरी दुनिया में अपने खेल से अलग पहचान बना चुके हैं. 16 साल से चले आ रहे पुराने रिकॉर्ड को भारतीय खिलाड़ी बरकरार रखना चाहेंगे. 2009 से भारतीय टीम हर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कम से कम एक पदक जरूर अपने नाम करती है. इस बार भी सिंगल्स में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन से पदक की उम्मीद होगी.

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

17 अगस्त: पहले दौर के मुकाबले (पुरुष/महिला सिंगल्स और पुरुष/महिला डबल्स)
18 अगस्त: मिक्स्ड डबल्स का पहला दौर, अन्य वर्गों का दूसरा दौर
19 अगस्त: तीसरा दौर और मिक्स्ड डबल्स का दूसरा दौर
20 अगस्त: क्वार्टर फाइनल
21 अगस्त: सेमीफाइनल
22 अगस्त: पुरुष सिंगल्स, महिला सिंगल्स, पुरुष युगल और महिला युगल के फाइनल
23 अगस्त: मिक्स्ड डबल्स का फाइनल

टूर्नामेंट में उतरने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

पुरुष सिंगल्स:

लक्ष्य सेन
आयुष शेट्टी

महिला सिंगल्स:

पीवी सिंधु
उन्नति हुड्डा

पुरुष डबल्स:

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी
हरिहरन अम्साकरुनन / एम.आर. अर्जुन

महिला डबल्स:

त्रेसा जॉली / गायत्री गोपीचंद पुल्लेला
कविप्रिया सेल्वम / सिमरन सिंघी

मिक्स्ड डबल्स:

ध्रुव कपिला / तनिषा क्रास्टो
रोहन कपूर / रुत्विका शिवानी गड्डे