Ajinkya Rahane saw daughter’s face after victory: जीत के बाद बेटी का चेहरा देखा अजिंक्य रहाणे ने

0
180

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शनिवार को पिता बने थे। उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने बेटी को जन्म दिया था लेकिन उस समय रहाणे भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में खेल रहे थे। इस वजह से वे बेटी और पत्नी को देखने नहीं जा पाए थे। लेकिन मैच पूरा होने के बाद वे मुंबई चले गए और बेटी को जाकर देखा। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार बेटी की तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनके साथ पत्नी राधिका भी मौजूद थीं।
कैप्शन के रूप में उन्होंने लिखा, हैलो लव। जुलाई 2019 में रहाणे ने राधिका के प्रेगनेंट होने का खुलासा किया था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर डाली थी, जिसमें राधिका का बेबी बंप दिख रहा था। रहाणे और राधिका ने 2014 में शादी की थी। दोनों बचपन के दोस्त थे और लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे। राधिका से रहाणे की मुलाकात स्कूल में हुई थी और इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों के माता-पिता मिले और शादी तय हो गई।
रहाणे के पिता बनने की खबर सामने आने के बाद हरभजन सिंह ने ट्विटर के जरिए बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, नए-नए पिता बने अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद करता हूं कि मां और छोटी सी राजकुमारी ठीक होंगे। जीवन का मजेदार हिस्सा अब शुरू होता है। भारतीय खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे सबसे ताजा नाम हैं, जो बेटी के पिता बने हैं। उनसे पहले एमएस धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा के भी बेटी ही हैं। 31 साल के रहाणे भारत के लिए 58 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। वे काफी समय से टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं।

SHARE