रोनाल्डो 5 यूरो कप टूर्नामेंट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

0
318
cristiano ronaldo euro cup 2021

दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर्स में से एक माने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हंगरी के खिलाफ यूरो कप 2020 के पहले मैच में 2 गोल दाग कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। पुर्तगाल के कप्तान हंगरी के खिलाफ मैदान पर उतरते ही सबसे ज्यादा यूरो कप टूर्नामेंट खेलने वाले फुटबॉलर बन गए। वे 2004 से लेकर अब तक 5 टूर्नामेंट खेल चुके हैं। रोनाल्डो की बदौलत पुर्तगाल ने पहले मैच में हंगरी को पहले मैच में 3-0 से हराया। टीम इस साल डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी है। रोनाल्डो लगातार 5 यूरो कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने 2004, 2008, 2012 और 2016 यूरो कप में भी गोल दागे थे। रोनाल्डो पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल (106) करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने पिछले 43 इंटरनेशनल मैच में 45 गोल दागे हैं। वहीं रोनाल्डो टूर्नामेंट में ओवरआॅल सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में उन्होंने फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर माइकल प्लातिनी का रिकॉर्ड तोड़ा। रोनाल्डो ने 2004 यूरो कप में पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में अपने डेब्यू गोल भी दागा था। तब से लेकर अब तक वे 5 यूरो कप के 22 मैचों में 11 गोल दाग चुके हैं।

रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए सभी इंटरनेशनल टूर्नामेंट गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2004 यूरो कप से लेकर अब तक पुर्तगाल के लिए 11 मेजर टूर्नामेंट्स खेले हैं और सभी में गोल दागे हैं। इसमें 5 यूरो कप, 4 फीफा वर्ल्ड कप, 2017 कन्फेडरेशन कप और 2019 वएऋअ नेशंस लीग शामिल है।

SHARE