गर्दन में लगी, कारणों का नहीं हो सका खुलासा
SPO Died, (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक एसपीओ जवान की गोली लगने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जवान जिला कारागार के बाहर ड्यूटी पर तैनात था। गोली कैसे लगी अभी इन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने एसपीओ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद असल कारणों का खुलासा होगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपीओ जवान जयभगवान कैथल के गांव सौंगल का रहने वाला था। वह पुलिस लाइन में ही रहता था। जयभगवाल आर्मी से रिटायर्ड होकर पुलिस फोर्स में बतौर एसपीओ भर्ती हुआ था। जिला जेल कुरुक्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी।
गर्दन पर लगी गोली
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जयभगवान रोजाना की तरह जिला कारागार के बाहर ड्यूटी पर बैठा हुआ था। अचानक उनकी राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उनकी गर्दन में लगी। जो उनकी गर्दन को छलनी करती हुई खोपड़ी में जा लगी। घटनास्थल पर उनकी जयभगवान ने दम तोड़ दिया। गोली लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एसपीओ जयभगवान को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जयभगवान को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक गोली चलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। गोली गलती से चली या फिर एसपीओ ने खुद चलाई इस बात की जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद एसपीओ भर्ती हुआ था जयभवान
आर्मी से रिटायर्ड होकर जयभगवान पुलिस फोर्स में बतौर एसपीओ (स्पेशल पुलिस आॅफिसर) भर्ती हुए थे। जिला जेल कुरुक्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी।
ये भी पढ़ें : पुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस गैंग के दो शूटर