• हिमाचल के मनाली व लाहौल-स्पीति में बारिश व बर्फ़बारी, ताबो सबसे ठंडा

Heavy Rain Havoc In South India, (आज समाज), चेन्नई/तिरुवनंतपुरम: तमिलनाडु और केरल में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगह जलभराव के कारण आम जनजवीन बुरी तरह बाधित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून एक्टिव हो गया है और इसी के प्रभाव से क्षेत्र में बीते कुछ दिन से बिना रुके तेज बारिश हो रही है। एहतियातन कई जगह शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

तमिलनाडु : कई जिलों में जलभराव के हालात

रिपोर्टों के अनुसार तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अलावा कांचीपुरम, तंजावुर व नागपट्टिनम समेत राज्य के कई जिलों में जलभराव के हालात बन गए हैं और आम से खास लोगों का जीना दूभर हो गया है। चेन्नई प्रशासन ने खतरे को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों बंद कर दिए हैं। भारी बारिश के कारण राज्य में कई जगह पेड़ गिर गए और मकानों क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कावेरी और तंजावुर डेल्टा क्षेत्रों में हजारों एकड़ धान बर्बाद हो गया है।विलुपुरम बस स्टैंड में जलभराव हो गया।

केरल : पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

केरल में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं और इसके कारण राज्य के पलक्कड़, पथनमथिट्टा इडुक्की और मलप्पुरम आदि जिलों में बुधवार को स्कूल-कॉलेजों बंद रखे गए। राज्य के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है जिसके मद्देनजर इन इलाकों से रात में यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

आंध्र प्रदेश : कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आंध्र प्रदेश में भी बारिश का कहर जारी है। राज्य के तिरुपति जिले के अलावा इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर 2-3 फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ व जलभराव से उत्पन्न होने वाले संकट से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने एसडीआरएफ को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने इस बीच राज्य के तिरुपति, कडप्पा, प्रकाशम, नेल्लोर और चित्तूर आदि जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा : 4 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

ओडिशा में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 4 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। गंजाम, कोरापुट, पुरी व रायगड़ा सहित प्रदेश के 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मशहूर पयर्टन स्थल मनाली व लाहौल-स्पीति में बुधवार को बारिश के साथ हिमपात भी हुआ, जिससे तापमान घटने से ठंड बढ़ गई है। लाहौल स्पीति का ताबो सबसे ठंडा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Himachal Snowfall: ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा