South Cinema: यौन शोषण मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत गिरफ्तार

0
105
South Cinema
मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत (फाइल फोटो)।
  • अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

South Cinema, एंटरटेनमेंट डेस्क, (आज समाज): जाने-माने मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन शोषण के एक केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोच्चि की एक अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मंगलवार शाम को इडुक्की जिले से पकड़े गए रंजीत 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को इडुक्की जिले से रंजीत को पकड़ा गया। पहले उन्हें थोडुपुझा पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसके बाद कोच्चि पुलिस के हवाले कर दिया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शूटिंग के दौरान अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न की कोशिश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक महिला अभिनेत्री द्वारा दर्ज शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रंजीत ने उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की। शिकायत में बताया गया है कि शूटिंग जब हुई, तब रंजीत ने एक्ट्रेस को कारवां में बुलाया और वहां उन्होंने उसके साथ दूर्व्यवहार करने की कोशिश की।

रंजीत के खिलाफ नया नहीं यौन उत्पीड़न का मामला 

रंजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का नया मामला नहीं है। उन पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2024 में एक बंगाली एक्ट्रेस ने उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा था कि 2009 में फिल्म ‘पलेरी माणिक्यम’ की जब शूटिंग चल रही थी, उस दौरान रंजीत ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था। केरल हाई कोर्ट ने रंजीत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यौन उत्पीड़न केसेज की जांच कर रही जस्टिस के. हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद भी रंजीत पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।

ये भी पढ़ें: Shubhangi Atre: बीच पर सुकून के पल बिताते दिखीं अंगूरी भाभी