सर्दी दे चुकी दस्तक, जल्दी से गिर रहा देश के सभी राज्यों में तापमान

Weather Update News (आज समाज), नई दिल्ली : इस साल का सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। देश में मौसम लगातार पर्वतनशील बना हुआ है। मौसमी घटनाओं के चलते एक तरफ जहां पहाड़ो में बर्फबारी होने की संभावना है वहीं राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में शीतलहर चलेगी। इससे तापमान तेजी से नीचे की तरफ जाएगा और ठिठुरन बढ़ेगी। वर्तमान में मौसम में सबसे बड़ी समस्या यह है कि दिन और रात के तापमान में लगभग आधे का अंतर है।

दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर

दिल्ली में जहां दिन का तापमान 26-27 डिग्री दर्ज किया जा रहा है तो वहीं रात के समय यह गिरकर 11 और 12 डिग्री पर पहुंच रहा है। जोकि लोगों की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग ने आज देश के तीन राज्यों में बारिश की संभावना भी व्यक्त की है। इन राज्यों में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन तटीय राज्यों में आज के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस मूसलाधार बारिश के बाद यहां ठंड का भी जोरदार अटैक होगा। लोगों से सचेत रहने के लिए कहा गया है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर, उत्तराखंड और हिमाचल में ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं इनके मैदानी भागों में ठंडी हवाएं सर्दी को बढ़ाएंगी। मौसम के अनुकूल बनने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक है और उन्हें लंबे पर्यटन सीजन की उम्मीद है। 17 नवंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री कमी आएगी। राजस्थान के कुछ जिलों में तो बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश की वजह से सर्दी अभी और बढ़ेगी। आने वाले समय में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में 17 नवंबर से शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क कर आ जाएगा।

इसके साथ ही दोनों पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर से ठंड अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देगी। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज में सुबह के समय शीत लहर चलने की संभावना है। 17 नवंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़ें : ISRO Space Program : 2035 तक होगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा : वी. नारायणन