Chandigarh Crime News : भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित तस्कर गिरफ्तार

0
939
Chandigarh Crime News : भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 440 ग्राम हेरोइन, 340 ग्राम अफीम, 3 किलोग्राम भुक्की, 1781 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार का अभियान युद्ध नशों विरुद्ध एक मार्च 2025 से लगातार जारी है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस की टीमें हर रोज पूरे प्रदेश में संदिध जगहों पर छापेमारी करते हुए नशा तस्करों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित काबू कर रही हैं और उन्हें सलाखों के पीछे भेज रही हैं।

इस कड़ी में गत दिवस भी प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 333 स्थानों पर छापेमारी करते हुए पूरे राज्य में 122 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 97 एफआईआरज दर्ज कीं। इसके साथ ही, 323 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 45,259 हो गई है। छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 440 ग्राम हेरोइन, 340 ग्राम अफीम, 3 किलोग्राम भुक्की, 1781 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8106 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

अभियान में 120 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा

67 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 333 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान 361 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंटों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है।

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।राज्य सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-तरफा रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन – लागू की है। पंजाब पुलिस ने नशा छुड़ाने के हिस्से के रूप में आज 35 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है।

गत दिवस इतने तस्कर किए थे काबू

बीते दिन चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने राज्य भर के 831 ड्रग हॉटस्पॉटों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप 227 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके 200 एफआईआज दर्ज की गईं। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 745 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलो अफीम, 550 ग्राम गांजा, 4935 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8750 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : हमने प्रदेश की सत्ता से धक्केशाही का दौर खत्म किया : मान