Chandigarh Breaking News : 25 जून से शुरू होगी एसआईआर गणना : मित्रा

0
86
Chandigarh Breaking News : 25 जून से शुरू होगी एसआईआर गणना : मित्रा
Chandigarh Breaking News : 25 जून से शुरू होगी एसआईआर गणना : मित्रा

कहा, प्री-एसआईआर के दौरान 84.62 प्रतिशत मैपिंग पूरी, 7 जून को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा ने एसआईआर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि घर-घर गणना शुरू होने से पहले अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने उन मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी जिनके रिकॉर्ड का प्री-मैपिंग के दौरान मिलान नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि आज सौंपी गई सूची 27 मई 2026 तक की प्री-मैपिंग प्रक्रिया के दौरान मैप न हो सके मतदाताओं से संबंधित है और इनमें से कुछ मतदाताओं की अब तक मैपिंग हो चुकी होने की भी संभावना है।

एसआईआर संबंधी शंकाओं को किया दूर

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं को दूर करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई मतदाता प्री-एसआईआर अभियान के दौरान मैपिंग से छूट जाता है, तो उसे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में निर्वाचन अधिकारी मतदाता के विवरणों के सत्यापन हेतु कुछ दस्तावेजों की मांग करेंगे।

अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग प्रक्रिया में और तेजी लाने के उद्देश्य से 7 जून 2026 को पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ मतदाताओं को प्री-मैपिंग कार्य में सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह भी अपील की कि वे बीएलए-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाएं, क्योंकि एसआईआर के दौरान बीएलए-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल इन नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करें।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : किसानों की आर्थिक आजादी मेरा उद्देश्य : मान