Navy Rescued 18 Crew Members From Singapore Ship,(आज समाज), मेंगलुरु: भारतीय नौसेना ने ‘आईएनएस सूरत’ की मदद से सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज से चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को बचा लिया गया है और चार का अभी पता नहीं चल पाया है। बचाए गए गए लोगों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं चार को मामूली चोटें आई हैं। 12 अन्य को अलग-अलग स्तर की चोटें आई हैं।
कोलंबो से मुंबई जा रहा था जहाज
तटरक्षक अधिकारियों के अनुसार सिंगापुर के झंडे वाला जहाज एमवी वान हाई 503 कोलंबो से मुंबई जा रहा था। इस बीच 9 जून को केरल के बेपोर तट से लगभग 78 समुद्री मील दूर अरब सागर में आग लग गई। घटना की सूचना पर भारतीय नौसेना तुरंत हरकत में आई और बचाव अभियान शुरू किया।
12 लोगों को सुरक्षित होटल पहुंचाया गया
जिन चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें सोमवार देर रात मेंगलुरु के कुंतिकाना के एजे अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को आईएनएस सूरत में स्थिर किया गया और पहुंचने पर उन्हें करीबी चिकित्सा निगरानी में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं 12 लोगों को बेंगलुरु के एक होटल में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
चीन, ताइवान, म्यांमार और इंडोनेशिया के हैं क्रू मेंबर
चालक दल के 22 सदस्यों में से 8 चीनी, 4 ताइवानी, 4 म्यांमार और 2 इंडोनेशिया के हैं। बंदरगाह के कर्मचारियों ने भावनात्मक दृश्यों का वर्णन किया, जब घायलों को जहाज से उतारा गया। लापता चार सदस्यों की पहचान यू, बो-फोंग, सैन विन, जेनल अबिदीन और हसीह और चिया-वेन के रूप में की गई है। उनकी तलाश जारी है।
तत्काल निकासी हमारी प्राथमिकता : तटरक्षक बल
तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि तत्काल निकासी हमारी प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि आव्रजन, बंदरगाह और पुलिस अधिकारियों ने निर्बाध हस्तांतरण और चिकित्सा हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया।
यह भी पढ़ें: UP Hotel Fire: लखनऊ के मोहन होटल में लगी भीषण, कोई हताहत नहीं