Shraddha Kapoor: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म

0
167
Shraddha Kapoor: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म
Shraddha Kapoor: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म

दमदार एक्टिंग और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं श्रद्धा कपूर
Shraddha Kapoor, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड की श्रद्धा कपूर आज अपने दमदार एक्टिंग और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने शुरूआती उम्र में एक बड़ी फिल्म आॅफर ठुकरा दी थी? जी हां, जब श्रद्धा मात्र 16 साल की थी, तब उन्हें सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म आॅफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। इस खबर ने फिल्मी गलियारों में सबका ध्यान खींचा है और फैंस के लिए ये एक बड़ी अनकही बात बन गई है।

श्रद्धा कपूर ने अपनी आशिकी 2 के बाद से बहुत तेजी से अपनी फैन फॉलोइंग बना ली थी। एक्टिंग की दुनिया में जाना माना नाम बनने के बाद श्रद्धा ने कई कमाल की फिल्मों में काम भी किया है। श्रद्धा ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरूआत अमिताभ बच्चन और आर माधवन के साथ फिल्म तीन पत्ती से की थी। इसके बाद उन्हें लव का दी एंड में देखा गया था। लेकिन उन्हें असल पहचान मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 से मिली। लेकिन, सबसे पहले एक्ट्रेस को सलमान खान ने फिल्म आॅफर की थी।

कौन सी फिल्म हुई थी आॅफर?

साल 2005 में सलमान खान की फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव रिलीज हुई थी, ये एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें सलमान खान और स्नेहा उलाल लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए पहले ही कास्टिंग की चर्चा थी, लेकिन जब ये रोल श्रद्धा कपूर को आॅफर हुआ, तब वो सिर्फ 16 साल की थीं और उस वक्त वो अपनी पढ़ाई और अपने करियर को लेकर काफी सीरीयस थीं। बड़ी फिल्म के आॅफर को पाकर भी श्रद्धा ने सोचा कि यह उनके लिए सही समय नहीं है।

क्यों ठुकराई थी फिल्म?

श्रद्धा ने फिल्म को ठुकराने की असल वजह अपनी पढ़ाई को बताया। उस समय उनका फोकस पढ़ाई पर था और वो चाहती थीं कि अपने हर फैसले को सोच-समझकर लें। एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हुए कहा था कि मुझे लगा कि 15 या 16 साल की उम्र में, मैं बहुत छोटी थी और स्कूल की पढ़ाई खत्म करके कॉलेज जाना चाहती थी। मुझे नहीं लगता कि उस समय आॅफर मिलने से मेरी सक्सेस डिफाइन हुई है। लेकिन, इसे ठुकराकर पढ़ाई पर फोकस करना मुश्किल था क्योंकि ये सलमान खान के साथ काम करने का एक शानदार मौका था।