आज सुनफा योग का बन रहा शुभ संयोग
Panchaang And Rashifal,(आज समाज), नई दिल्ली: आज भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि, आज राहुकाल प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक। दुमुर्हूर्त काल सुबह में 6 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक। चन्द्रमा दिन के 11 बजकर 21 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय सुबह में 6 बजकर 1 मिनट पर और सूर्यास्त 6 बजकर 37 मिनट पर होगा।

  • मेष: आपका ज्यादा समय सेवा तथा पुण्य के कार्यों में व्यतीत हो सकता है। इनमें आप धन खर्च करना भी पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। जल्दबाजी या क्रोध से नुकसान हो सकता है। वहीं, कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
  • वृषभ: राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन सोच-समझकर फैसले लेने से आप स्थिति को संभाल सकते हैं। इससे धीरे-धीरे सफलता के मार्ग आगे बढ़ते जाएंगे। लेकिन इस समय आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज जल्दी खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं और शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे।
  • मिथुन: आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। यह दिन आपके लिए भाग्योदय का रहने वाला है।
  • कर्क: कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभ दिलाने वाले रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यापार के मामले में संपर्क बढ़ने से आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। ऐसे में तनाव भी कम होगा। लेकिन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में सतर्क रहना भी जरूरी होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
  • सिंह: आपका दिन उत्तम रहने वाला है और हर स्थान पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों द्वारा आपके लिए बनाई गई योजनाएं असफल रहेंगी। वहीं, सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी लंबे समय से चला आ रहा मतभेद अब दूर होगा। आपकी किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है।
  • कन्या: दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में एक साथ कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते आपका मन परेशान रहेगा और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। लेकिन अंत में आप सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। हालांकि, अधिक परिश्रम से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
  • तुला: नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत और प्रयास करने होंगे। लेकिन अधिक श्रम करने के भा आय कम रहने पर मन उदास रहेगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी आपको ज्यादा खर्चे करने पड़ सकते हैं। ऐसे में बजट बनाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। हालांकि, शाम होते-होते स्थिति बेहतर हो जाएगी।
  • वृश्चिक: आपका दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। लेकिन व्यवसाय के मामले में कोई प्रोजेक्ट या सौदा आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे थोड़ा सुकून महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपको अपनी योजना और बातें दूसरों को अच्छी तरह समझाने होंगे। ऐसा करने से किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है और आपकी प्रशंसा भी की जा सकती है।
  • धनु: सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है और आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ेगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आर्थिक मामलों में धन-धान्य में वृद्धि होने के शुभ संयोग बने हुए हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार में कुछ मित्रों के सहयोग से धन लाभ हो सकता है और विरोधी भी परास्त होंगे।
  • मकर: समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। आपकी मुलाकात किसी भले व्यक्ति से हो सकती है, जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप भूमि संबंधी किसी विवाद का सामना कर रहे हैं तो कुछ उच्च अधिकारियों के सहयोग से समाधान मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
  • कुंभ: आपको कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा और सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा और आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है। व्यापार के मामले में किसी मां समान महिला के सहयोग से आपको उन्नति पाने के विशेष अवसर मिलेंगे। लेकिन परिवार में भाइयों से किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचना होगा।
  • मीन: नौकरी करने वालों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके सभी जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वहीं, आपके लिए आय के नए स्रोत सामने आते जाएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और व्यवसाय के मामले में निवेश करने से आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें : विधि-विधान से करें गणपति विसर्जन

ये भी पढ़ें : अनंत चतुर्दशी आज, भगवान विष्णु के अनंत रूपों की करें पूजा