Shahzadpur News | आज समाज नेटवर्क । शहजादपुर । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत शनिवार जिला अम्बाला में गांव रच्छेड़ी (नजदीक पशु चिकित्सालय) खंड शहजादपुर में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। यह मेला हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अतंर्गत आयोजित किया गया।
मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर किसानों को धान-गेहूं चक से बाहर निकलकर दलहन, तिलहन, बागवानी फसलें एवं अन्य नकदी फसलों की खेती अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने फसल विविधीकरण के लाभ, सरकारी अनुदान योजनाओं, उन्नत बीज आधुनिक कृषि तकनीकों तथा जल संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला।
मेले में उन्नत किस्मों के बीजों व नई तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई गई
मेले में विभिन्न कृषि यन्त्रों, उन्नत किस्मों के बीजो तथा नवीन तकनीकी की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे किसानों को व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके। किसानों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाई और विभाग की योजनाओं का लाभ उठानें में रूचि व्यक्त की।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरकेवीवाई के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने हेतू प्रोत्साहन राशि एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डॉ. जसविन्द्र सिंह सैनी द्वारा किसानों से विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, फसल विविधिकरण को अपनाने और अपनी आय में वृद्धि करने की अपील की।


