September-2026 BRICS Summit: भारत में एक मंच पर होंगे मोदी, पुतिन, जिनपिंग

0
84
September-2026 BRICS Summit
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। 

September-2026 BRICS Summit, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत इस वर्ष सितंबर में नई दिल्ली मं होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दुनिया के बड़े नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का गवाह बनेगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे। वहीं अगले महीने फ्रांस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी मुलाकात हो सकती है।

भारत करने जा रहा दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है और दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल के बीच इस बैठक में बड़े वैश्विक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। रूस की ओर से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्रिक्स समिट में शामिल होने की पुष्टि कर दी गई है।

जिनपिंग का भाग लेना सबसे अधिक चर्चित

रूसी मीडिया के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में मौजूद रूसी दूतावास के अलावा रूस के अधिकारियों ने भी पुतिन के नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में शी जिनपिंग के ब्रिक्स समिट में शामिल होने की संभावना खबर बताई गई है। एक समाचार पत्र में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कि नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जिनपिंग का भाग लेना सबसे अधिक चर्चित व बहुप्रतीक्षित दौरा है।

अक्टूबर 2019 के बाद पहला भारत दौरा होगा

जिनपिंग अगर ब्रिक्स समिट में भाग लेने दिल्ली आते हैं तो अक्टूबर 2019 के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। अक्टूबर-2019 में चीनी राष्टÑपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तमिलनाडु के मामल्लापुरम में मुलाकात हुई थी। गौरतलब है कि जून-2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारीतय सेना और चीनी आर्मी के बीच झड़पें हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में तवांग सीमा पर दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी थी जिसके कारण भारत-चीन के रिश्तों में दरार आ गई थी। इसके बाद रूस के कजान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहली बार मोदी व जिनपिंग मिले थे।

ये भी पढ़ें: Putin To Visit India: सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन