School Holiday Update(आज समाज) : अक्टूबर 2025 में स्कूल की छुट्टियों की सूची: अक्टूबर महीने में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों की भी मौज-मस्ती होने वाली है। इसकी वजह यह है कि अक्टूबर त्योहारों का कुंभ होता है। धनतेरस से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक, त्योहार धूमधाम से मनाए जाएँगे। इतना ही नहीं, नवरात्रि के बाद दशहरा का त्योहार भी मनाया जाएगा।

इसलिए अक्टूबर में स्कूलों की खूब छुट्टियां हैं। मतलब लगभग 14 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इससे छात्रों के चेहरों पर भी काफी उत्साह देखा जा सकता है। सभी को अपना त्योहार मनाने का पूरा मौका मिलेगा। अगर आपका बच्चा किसी स्कूल में पढ़ रहा है, तो पहले छुट्टियों की सूची देख लें, ताकि कन्फ्यूजन खत्म हो जाए।

छुट्टियों की सूची बहुत बड़ी

अक्टूबर में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी तैयारियों में लोग अभी से लगे हुए हैं। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां रहने वाली हैं। इसके अलावा, महीने में चार रविवार जुड़ने से इन छुट्टियों की सूची बहुत बड़ी होती जा रही है। साफ़ शब्दों में कहें तो अगले महीने छुट्टियों की बाढ़ आने वाली है।

अक्टूबर में किन-किन दिनों स्कूल बंद रहेंगे

  • 1 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी) के कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और विजयादशमी के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • 10 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण महिलाओं के लिए छुट्टी रहेगी।
  • 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
  • 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी के कारण छुट्टी रहेगी।
  • 21 अक्टूबर को दिवाली के कारण छुट्टी रहेगी।
  • 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी।
  • 23 अक्टूबर को भैया दूज और छत्रपति शिवाजी जयंती की छुट्टी रहेगी।
  • 27 अक्टूबर को हलषष्ठी (ललई छठ) की छुट्टी रहेगी।
  • 28 अक्टूबर को छठ पूजा की छुट्टी रहेगी।

छुट्टियाँ राज्यों और शहरों के अनुसार तय

जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर में कुल 8 प्रमुख छुट्टियाँ रहेंगी। त्योहारों की छुट्टियाँ राज्यों और शहरों के अनुसार तय की गई हैं। इनके अलावा, अक्टूबर में चार रविवार पड़ने के कारण कुल 12-14 छुट्टियाँ रहेंगी। हालाँकि, सभी छुट्टियाँ हर जगह लागू हों, यह ज़रूरी नहीं है। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।