प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में कैथल के विस क्षेत्र पंूडरी से विधायक सतपाल जांबा ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। विधायक सतपाल जांबा ने राज्पायल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं जैविक कृषि प्रणाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विधायक जांबा ने कहा कि आचार्य देवव्रत द्वारा प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को संवारने का प्रयास बताया।
पर्यावरण, खेती और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में काम कर रहे सतपाल जांबा
जांबा ने हरियाणा के गांवों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आचार्य देवव्रत का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण होगा। राज्यपाल ने विधायक जांबा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे धरातल से जुड़े जनप्रतिनिधि हैं।
उन्होंने कहा कि जांबा पर्यावरण, खेती और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। राज्यपाल ने उनकी कार्यशैली में सेवा और समर्पण की भावना को रेखांकित किया।
ये भी पढ़ें : हरियाणा के नए राज्यपाल कल लेंगे शपथ
ये भी पढ़ें : कल यूट्यूब पर अभ्यर्थियों से सीधा संवाद करेंगे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन