Job News: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकारी बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 321 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें जर्नलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों तरह के कैडर शामिल हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 121 पद शामिल हैं और जर्नलिस्ट के 200 पद शामिल हैं।
अगर आप स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और एक बढ़िया सैलरी वाली सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर 2026 तय की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 अक्तूबर, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्तूबर, 2026
- पहला चरण (प्रीलिम्स) ऑनलाइन परीक्षा: 17 नवंबर, 2026 (संभावित)
- दूसरा चरण (मेंस) ऑनलाइन परीक्षा: 22 दिसंबर, 2026 (संभावित)
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता
जर्नलिस्ट पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर होना जरूरी है। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं। स्पेशलिस्ट पदों जैसे- फाइनेंस, लीगल, आईटी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर आदि के लिए संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD आदि) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। कैंडिडेट की आयु की गणना 1 अक्तूबर, 2026 को आधार बनाकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
ICL AO पद पर अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
- पहला चरण: प्रीलिम्स
- दूसरा चरण: मेंस
- पर्सनल इंटरव्यू
प्रीलिम्स में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा। परीक्षा के लिए कैंडिडेट को एक घंटे का समय दिया जाएगा।
मेंस परीक्षा में 250 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 250 अंकों का प्रश्नपत्र होगा।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 82,485 रुपये प्रति माह की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी। सभी भत्तों और सुविधाओं को जोड़कर मेट्रो शहरों में कुल इन-हैंड सैलरी लगभग 1,14,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है।
परीक्षा शुल्क
SC, ST, PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। बाकी सभी कैटेगरी के कैंडिडेट को 1,000 रुपये की फीस जमा करनी होगी।


