Aakhri Sawal: आरएसएस से जुड़े सवालों के जवाब देगी संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल

0
169
Aakhri Sawal: आरएसएस से जुड़े सवालों के जवाब देगी संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल
Aakhri Sawal: आरएसएस से जुड़े सवालों के जवाब देगी संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल

कोलकाता और मुंबई में होगी फिल्म की शूटिंग
Aakhri Sawal, आज समाज), मुंबई: राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के विचारों को लेकर बनाई जा रही फिल्म आखिरी सवाल में संजय दत्त लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को निखिल नंदा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस समीर रेड्डी भी फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। इसमें अमित साध, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और नमाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि ये फिल्म संजय दत्त और निखिल नंदा का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सात दिनों का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। अब मेकर्स अगले शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं। आखिरा सवाल का अगला शेड्यूल 6 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कोलकाता और मुंबई में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। ये स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल होगा, यानी इसी शेड्यूल में पूरी फिल्म की शूटिंग कर ली जाएगी। फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा ने उम्मीद जताई है कि वो इसे अक्टूबर 2026 से पहले रिलीज कर देंगे। दरअसल 2026 आरएसएस का शताब्दी वर्ष है।

फिल्म आरएसएस के लिए गुरु दक्षिणा

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं। निखिल नंदा का कहना है कि ये फिल्म आरएसएस के लिए उनकी गुरु दक्षिणा है, जहां उन्होंने 40 साल सेवा की है। उन्होंने कहा, ये एकलौता ऐसा संगठन है, जिसे बाहर से फंड नहीं मिलता है। दरअसल, लोग और स्वयंसेवक इसके लिए काम करते हैं, (हमें) इसका प्रचार करने की इजाजत नहीं। इसका मकसद बिना किसी प्रोपेगैंडा के अच्छा काम करते रहना है।

स्क्रिप्ट तैयार करने में लगा एक साल का वक्त

उन्होंने कहा, संघ के बारे में बहुत सारी बातें कही जाती हैं, पर कोई भी खुद का बचाव करने नहीं आता। ये फिल्म उन तमाम सवालों का तथ्यात्मक रूप से जवाब होगी। उन्होंने कहा कि हमने इसे बनाने में इतिहास की किताबों, आधिकारिक पत्रों और सरकार के अर्काइव में संभाल कर रखे गए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। हमें स्क्रिप्ट को तैयार करने में एक साल का वक्त लगा और हमारा रीसर्च पेपर करीब 1100 पन्नों की एक लिखित किताब हो गई, जिसमें डिटेल में तमाम रेफ्रेंस दिए गए हैं।