सरकार ने वेतन में की 5 फीसदी की बढ़ोतरी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल रोजगार निगम (एचकेआएन) के तहत लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। प्रदेश की नायब सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके है। बढ़ा हुआ वेतन 1 जून 2025 से मिलेगा। एचकेआएन के कर्मचारियों के वेतन में 900 से लेकर 1200 रुपए तक की वृद्धि हुई है। करीब 1.18 लाख कर्मचारियों को वेतन वृद्धि लाभ मिलेगा। मानव संसाधन विभाग ने इसे लेकर लेटर जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि हरियाणा में डीसी रेट व कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को 13 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत मर्ज किया गया था। पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों की सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। 1 जुलाई 2024 से ये आदेश लागू हुए थे।

जिलों को कैटेगरी 1, 2 और 3 में बांटा गया

  • कैटेगरी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 18,400 रुपए से बढ़कर 19,872 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 21,650 रुपए से 23,382 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 22,300 रुपए से बढ़कर 24,084 रुपए वेतन किए गए थे।
  • कैटेगरी- 2 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपए से बढ़कर 17,550 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 19,450 रुपए से 21,600 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 20,100 रुपए से बढ़कर 21,708 रुपए किए गए थे।
  • कैटेगरी-3 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 15,050 रुपए से बढ़कर 16,254 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 18,300 रुपए से 19,764 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 18,900 रुपए से बढ़कर 20,412 रुपए किए गए थे।

यह भी पढ़े : हरियाणा में बारिश का अलर्ट