Sadbhavna Yatra, आज समाज , जींद। शहर के निजी होटल में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह द्वारा प्रदेशभर में निकाली गई सद्भावना यात्रा को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रणदीप सुरजेवाला, पूव केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सुरजेवाला सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने सद्भाव यात्रा प्रथम चरण के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बृजेंद्र सिंह आईएएस की नौकरी छोड़ कर सार्वजनिक जीवन में संघर्ष की राह पर चल पड़े हैं। कांग्रेस का स्वरूप बदलना अनेक लोगों को साथ लेकर आगे बढऩा अच्छी बात है। कांग्रेस बिखर गई है और बृजेंद्र सिंह जोडऩे की कोशिश कर रहे हैं।
जमीनी स्तर पर 24 घंटे का किया दौरा
रणदीप सुरजेवाला, बीरेंद्र कांग्रेस को एक कर सकते हैं, इसलिए मैं आपके साथ हूं। मैं शुरू से ही कांग्रेस में हूं। जिस कांग्रेस में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल की कांग्रेस में हैं। मैं भी हूं। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह अपने लंबे समय तक 36 बिरादरी को साथ लेकर इस प्रदेश में राजनीतिक की है और बृजेंद्र सिंह ने अपनी प्रशासनिक सेवा को छोड़कर जमीनी स्तर पर 24 घंटे का दौरा किया है। कांग्रेस एक राजनीतिक दल नही है, कांग्रेस एक रास्ता नहीं है। कांग्रेस एक विचारधारा है।
इसलिए सभी 36 बिरादरी के लोग कांग्रेस के साथ हैं। सबको साथ लेकर चलें। सबका साथ दें। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी समाज का बंटवारा नहीं किया। भाजपा की एक ही नीति थी कि देश को बांट कर ही सत्ता में आया जा सकता है। इसी ताना-बाना बनाकर भाजपा सत्ता में आई। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा में आप सबका साथ और समर्थन मिला है। सद्भाव यात्रा पांच अक्टूबर से शुरू हुई थी। जिसको दो महीने हो गए हैं।
यात्रा का अभी लंबा सफर
हमने 24 हल्कों में इस यात्रा को लेकर गए हैं अभी लंबा सफर है ओर यह सिलसिला जारी रहेगा। अभी तीन हलके के कुछ ही गांव शेष हैं, जो जल्दी पूरे कर लिए जाएंगे और हमारे 27 हलके पूरे हो जाएंगे। आज हमने इस सम्मान समारोह में 14 हलकों के कार्यकर्ताओं को ही बुलाया है ताकि उनको सम्मानित किया जा सके। इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य है सभी से मान सम्मान मिला, सभी से मिलना जुलना हुआ और जारी रहेगा ताकि हम एक दूसरे को जान पहचान लें।
यह भी पढ़े : Sanitation Workers Protest : ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन