कहा, आज समय और पंजाब को दोनों दलों के एक साथ आने की जरूरत

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में भाजपा और शिअद को लगातार मिल रही राजनीतिक असफलता के बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बड़ा बयान सामने आया है। सुनील जाखड़ ने कहा है कि भविष्य की राजनीति में सफल होने के लिए जरूरी है कि दोनों दल एक बार फिर से गठबंधन करें। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की जनता को न्याय दिलाने के लिए दोनों दलों का फिर से एक साथ होना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर ऐसे हालात बन रहे हैं, जैसे 1996 में थे। सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के लिए गठबंधन किया था। आज भी वही जरूरत है, दोनों दल एक साथ आएं।

भाजपा की स्थिति मजबूत हुई

सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में पहली बार 2022 में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा को उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 6.6% वोट मिले थे, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 18.56% हो गए। इससे पता चलता है कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है लेकिन फिर भी पार्टी के लिए गठबंधन जरूरी है।

पंजाब में लोगों का भरोसा जीतना जरूरी

जाखड़ ने कहा कि पार्टी को पंजाब में सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि लोगों का भरोसा जीतना चाहिए। पंजाब सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यहां के लोग अपने सम्मान और संस्कृति को बहुत महत्व देते हैं। ‘पगड़ी’ और ‘दस्तार’ यहां सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का आत्मसम्मान और विरोध का स्वभाव गुरु गोबिंद सिंह जी की उस सीख से जुड़ा है जिसमें अन्याय और जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही गई है। भले ही बीजेपी ने अतीत में पंजाब के साथ कुछ गलत नहीं किया, लेकिन आज केंद्र में सत्ता में होने के कारण लोगों की नाराजगी का सामना उसी को करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh News Update : भीख मांगते 21 बच्चों का रेस्क्यू : डॉ. बलजीत कौर