• ट्रंप से पश्चिम एशिया में की थी शांति की पेशकश

Vladimir Putin On Israel-Iran War, (आज समाज), मॉस्को: इजरायल-ईरान जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों में शांति समझौता करवाने की पेशकश की है। पुतिन ने कहा, यह एक बहुत संवेदनशील मसला है, पर इसके बावजूद इसका सॉल्यूशन हो सकता है। एक कार्यक्रम में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने बुधवार को इजरायल-ईरान के बीच मध्यस्थता करवाने की बात कही।

अमरिका, इजरायल व ईरान को भेजा प्रस्ताव

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, रूस ईरान व इजरायल के बीच ऐसी सहमति बनवा सकता है, जिससे इजरायल की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं का हल भी संभव है और दूसरी तरफ ईरान शांतिपूर्ण ढंग से अपना परमाणु कार्यक्रम भी संचालित कर सकेगा। पुतिन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपना प्रस्ताव अमरिका, इजरायल व ईरान को भेज भी दिया है।

कुछ थोप नहीं रहे, केवल बात करना चाहते हैं : पुतिन

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम किसी पर कुछ भी थोप नहीं रहे बल्कि केवल बात करना चाहते हैं कि इजरायल-ईरान के बीच मौजूदा स्थिति शांति का क्या रास्ता निकल सकता है। दोनों देशों के नेतृत्व को ही कोई भी फैसला करना है। बता दें कि रूस के पश्चिम एशियाई देशों से अच्छे रिश्ते हैं जो मॉस्को को इजरायल-ईरान के मामले में बेहतर व प्रभावशाली मध्यस्थ बनाते हैं।

सेंट पीट्सबर्ग में हुए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (International Economic Forum) से इतर रूसी राष्ट्रपति ने कहा, रूस के ईरान बेहतर रिश्ते हैं और रूस ने ईरान के बुशेहर में पहला परमाणु पावर प्लांट लगाने में भी मदद की थी। उन्होंने बताया कि रूस के 200 कर्मचारी बुशेहर में दो अन्य परमाणु संयंत्र बनाने में ईरान की सहायता कर रहे हैं।

ट्रंप ने दी है रूस-यूक्रेन में संघर्ष विराम पर फोकस की सलाह

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी गत सप्ताह बात कर पश्चिम एशिया में शांति कायम करने की पेशकश की थी। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले उन्हें रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में संघर्ष विराम पर फोकस करने की सलाह दी थी।

ट्रंप के यूक्रेन में शांति करवाने के वादे का समर्थन किया

रूसी राष्टÑपति ने ट्रंप की तारीफ की और यूक्रेन में शांति करवाने के उनके वादे का समर्थन किया। पुतिन ने यह भी माना कि यदि ट्रंप 2022 में सत्ता पर काबिज होते तो शायद रूस-यूक्रेन में जंग नहीं होती। रूसी राष्टÑपति ने कहा कि वे युद्धविराम के लिए यूक्रेन से बात करने को तैयार हैं, पर उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की वैधानिकता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जेलेंस्की का कार्यकाल पिछले वर्ष ही पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें : Israel-Iran War: इजराइल ने ईरान के अराक हेवी वाटर रिएक्टर पर किया हमला