रूस से यूक्रेन पर दागी 100 से ज्यादा मिसाइलें, पूरे देश में एयर अलर्ट और सायरन बज रहा

0
351
Russia Fires 100 Missiles On Ukraine

आज समाज डिजिटल, Russia Fires 100 Missiles On Ukraine : रूसी सेना ने यूक्रेन में हमले फिर से तेज कर दिए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक रूस ने आज वीरवार को यूक्रेन पर हवाई और समुद्री इलाकों से 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। मिसाइलों के धमाके की आवाज राजधानी कीव समेत 4 शहरों में सुने गए हैं। मिसाइलों के हमलों के बाद पूरे यूक्रेन में एयर रेड का अलर्ट जारी कर दिया गया और सायरन बजने लगे। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा है कि यह हमला रिहायशी इलाकों पर किया गया है। उन्होंने कहा- यहां कई इमारतें बर्बाद हो गई हैं। कीव के अलावा खार्किव, माइकोलिव, ओडेसा और जिटोमिर में भी धमाकों की आवाजें सुनी गई है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने लोगों से अपील की कि जब तक रूस हवाई हमले बंद नहीं कर देता है वो बंकरों में ही रहें।

हालांकि यूक्रेन की सेना ने बीते रोज ही कहा है कि देश के पूर्वी क्षेत्रों में फ्रंट लाइन पर लगातार दबाव बना रही है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रूस ने बुधवार तड़के 24 घंटे में खेरसान में नागरिक ठिकानों पर कई रॉकेट लॉन्चरों से 33 मिसाइलें दागीं। रूस ने नागरिकों को निशाना बनाने से इन्कार किया। यूक्रेन के कब्जे वाले शहर बखमुत के आसपास भी भारी लड़ाई जारी रही। लेकिन रूस भी किसी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। दोनों देशों में किसी भी तरह का बीच का रास्ता निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। 

एक साल होने वाला है जंग को

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच यह जंग 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी। जब यह जंग शुरू हुई तो किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि यह जंग इतनी लम्बी खिचेगी। अब इस जंग को 10 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इसके पहले 15 नवंबर को भी रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दागी थीं। (International News)

इनमें से 2 मिलाइलें पोलैंड में गिरीं। रूस ने 16 दिसंबर को 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिए थे। क्रिवी रिह इलाके में मिसाइल अटैक से एक रहवासी इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, खारसोन में शेलिंग में एक व्यक्ति की जान गई थी।​​​​​ ​​

ये भी पढ़ें : ताइवान में अनिवार्य सैन्य सर्विस 4 महीने की बजाय एक साल की होगी 

ये भी पढ़ें : साल 2023 में एलन मस्क बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति

ये भी पढ़ें : घने कोहरे के बीच टकराए 200 वाहन, एक के ऊपए एक चढ़ी कई गाड़ियां, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें : चीन से आने वाले यात्रियों के लिए अमेरिका ने जारी की नई गाइडलाइन, कोरोना केस बढ़ने के बाद दिए सख्ती के निर्देश

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE