माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
Rukmini Ashtami, (आज समाज), नई दिल्ली: शुक्रवार का दिन इस बार बहुत खास रहने वाला है। सप्ताह का यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है और इसी दिन रुक्मिणी अष्टमी भी मनाई जाएगी। साथ ही, कल यानी 12 दिसंबर, शुक्रवार को शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। यही कारण है की शुक्रवार का दिन बहुत खास रहेगा। ऐसे में अगर आप शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक कुछ विशेष उपाय कर लें तो इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।

कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने एक दीपक जलाएं और उन्हें ताजे पुष्प अर्पित करके कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और उनकी कृपा जातक पर बनी रहती है।

रुक्मिणी अष्टकम स्तोत्र का पाठ करें

12 दिसंबर, शुक्रवार को रुक्मिणी अष्टमी भी मनाई जाएगी। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और रुक्मिणी अष्टकम स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से महिलाओं को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होने लगती हैं। साथ ही, पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।

हरसिंगार के ताजे पुष्पों की माला अर्पित करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें हरसिंगार के ताजे पुष्पों की माला अर्पित करें। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मीजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। भगवान कृष्ण स्वर्ग लोक से हरसिंगार का वृक्ष सत्यभामा के लिए लेकर आए थे जो लगा तो सत्यभामा के आंगन में था लेकिन उसके पुष्प जाकर रुक्मिणी के आंगन में गिरते थे। ऐसे में रुक्मिणी हरसिंगार के पुष्पों की माला बनाकर उससे अपना श्रृंगार करती थीं। शुक्रवार को हरसिंगार से जुड़ा उपाय करने से जातक के घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही जीवन में तरक्की प्राप्त हो सकती है।

खीर का भोग लगाए

अगर आप पैसों की समस्या का सामना कर रहें है तो शुक्रवार को एक छोटा सा उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने के पश्चात उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। साथ ही, इस दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ भी अवश्य करें। ऐसा करने से घर में चल रही आर्थिक तंगी से व्यक्ति को राहत मिल सकती है और धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं। शुक्रवार को लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से परिवार के सभी सदस्यों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रह सकती है।

सुहाग की वस्तुओं का दान करें

शुक्रवार के दिन रुक्मिणी अष्टमी मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन सुहागिन महिलाओं को सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही, सुहाग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहता है। साथ ही, वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से भी आपको राहत मिल सकती है।