बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए बेल तक पहुंचे कांग्रेस विधायक
Monsoon Session Haryana Assembly, (आज समाज), चंडीगढ़: (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की पहले दिन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पूर्व पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। उसके बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और फिर इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने भी शोक प्रस्ताव पढ़ा। भूपेंद्र हुड्डा ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर भी शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद जैसे ही प्रश्न काल शुरू हुआ। कांग्रेस ने मनीषा की हत्या को लेका सदन में हंगामा कर दिया।
कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में बेटियों का मर्डर हो रहा है। ऐसे में सदन कैसे चलेगा। कांग्रेस विधायक हाथों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए बेल तक पहुंच गए। इसके बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। कांग्रेस की ओर से विधानसभा सचिवालय में काम रोको प्रस्ताव तक दिया गया।
27 अगस्त तक चलेगा सेशन
सत्र से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में 27 अगस्त तक सेशन चलाने का फैसला लिया गया। मंत्री अनिल विज ने कहा कि सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। 23 और 24 अगस्त को छुट्टी रहेगी। वहीं कांग्रेस अबकी बार भी बिना विधायक दल नेता के ही विधानसभा सत्र में शामिल हो रही है।
विपक्षी दल नेता न चुने जाने को लेकर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। उधर, सत्र से पहले चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई विधायक मीटिंग में मौजूद रहे।
काम रोको प्रस्ताव पर भी हो सकता है हंगामा
कांग्रेस की ओर से कानून व्यवस्था की स्थिति पर दिए गए काम रोको प्रस्ताव पर हंगामा होने की संभावना है। विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण यदि आज ही इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार नहीं करते तो कांग्रेस पहले दिन ही वॉकआउट कर सकती है।
प्रॉक्सी विधायक का मुद्दा गूंजेगा सदन में
वहीं थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाएगा। साथ विपक्षी हलकों में प्रॉक्सी विधायक का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। जनता के सभी मुद्दों को विधानसभा में रखा जाएगा। इस पर सरकार को जवाब देना ही होगा।
पूर्व विधायकों के लिए संशोधन बिल हो सकता है पेश
हरियाणा विधानसभा के मानसून में एक बड़ा संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे राज्य के 550 पूर्व विधायकों को उनकी पेंशन और भत्तों पर लगी सीमा को समाप्त करके आर्थिक राहत मिल सकती है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है, तो पूर्व विधायक कुल लाभ सीमा से बंधे बिना 10,000 रुपए प्रति माह तक यात्रा भत्ते के पात्र होंगे।
ये भी पढ़ें : भारत और चीन खोलेंगे एक दूसरे के लिए अपने बाजार