RCB Vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया

0
134
RCB Vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया
RCB Vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया

विराट कोहली ने IPL में 9वीं बार किसी सीजन में 500+ रन पूरे किए
RCB Vs PBKS, (आज समाज), धर्मशाला: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया। रविवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में RCB ने 223 रन का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट पर 199 रन ही बना सकी। मुकाबले में विराट कोहली ने IPL में 9वीं बार किसी सीजन में 500+ रन पूरे किए।

वहीं, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। दूसरी ओर बेंगलुरु ने टी-20 क्रिकेट में 44वीं बार 200+ स्कोर बनाया।