Rishi Kapoor Death Anniversary: इस फिल्म में विलेन नहीं बनना चाहते थे ऋषि कपूर

0
183
Rishi Kapoor Death Anniversary: इस फिल्म में विलेन नहीं बनना चाहते थे ऋषि कपूर
Rishi Kapoor Death Anniversary: इस फिल्म में विलेन नहीं बनना चाहते थे ऋषि कपूर

मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था करियर
Rishi Kapoor Death Anniversary, (आज समाज), मुंबई: साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने के बाद ऋषि कपूर ने 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हर फिल्म में वो किरदारों को ऐसे निभाते थे, जैसे जी रहे हों। हालांकि, उनके तमाम चाहने वालों को तब झटका लगा जब 30 अप्रैल 2020 को उनके निधन की खबर सामने आई थी। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ देशभर में मातम छा गया था। उन्हें दुनिया को अलविदा कहे 6 साल हो गए हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है। वो इस दु्निया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

रऊफ लाला का रोल प्ले नहीं करना चाहते थे

यूं तो उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक रोल किए थे, लेकिन कुछ फिल्मों में वो निगेटिव रोल में भी दिखे थे। साल 2012 में आई अग्निपथ में भी उन्होंने रऊफ लाला नाम का निगेटिव कैरेक्टर प्ले किया था। हालांकि, शुरूआत में वो इस फिल्म के लिए राजी नहीं हो रहे थे। डायरेक्टर करण मल्होत्रा और प्रोड्यूसर करण जौहर के काफी कहने के बाद वो रऊफ लाला का रोल करने के लिए माने थे। ऋतिक रोशन फिल्म में लीड रोल में थे और संजय दत्त भी निगेटिव किरदार में दिखे थे।

ऋषि कपूर को किस बात का डर था?

ऋषि कपूर ने इस बारे में एक बार खुद बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका ऐसा मानना था कि उन्होंने हमेशा रोमांटिक रोल किए हैं। ऐसे में वो निगेटिव रोल के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। और उनकी वजह से ये फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। हालांकि, उनका ये डर बिल्कुल गलत साबित हुआ था और उन्हें रऊफ लाला के रोल में लोगों ने काफी पसंद किया था। डर के आगे उनकी जीत हुई थी और फिल्म सुपरहिट रही थी।

ऋषि कपूर ने जीत था अवॉर्ड

मेकर्स लगभग एक महीने तक ऋषि कपूर को अग्निपथ के लिए मनाते रहे थे। काफी मनाने के बाद वो फिल्म करने के लिए राजी हो गए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। साथ ही ऋषि कपूर ने बेस्ट परफॉर्मेंस इन निगेटिव रोल के लिए IIFA अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर