कहा, हिंदुस्तान में गरीबों के पास आज सिर्फ वोट बचा यदि यह भी छीन लिया तो हमारी कोई कीमत नहीं रहेगी

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra (आज समाज), पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद के नेता प्रतिपक्ष इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। वे वोट अधिकार यात्रा के नाम से पदयात्रा निकाल रहे हैं और आम लोगों के बीच जाकर भाजपा और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान 13 सौ किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और रविवार को शुरू हुई उनकी यात्रा का मंगलवार को तीसरा दिन था। इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा शेखपुरा के बरबीघा में खत्म हुई।

यहां श्री कृष्ण सिंह चौक पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा वोट चोरी नहीं होने देंगे। वोट हम सब का अधिकार है। हिंदुस्तान में गरीबों के पास आज सिर्फ वोट बचा हुआ है। अगर ये चला गया तो सब चला गया जाएगा। महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश के चुनाव में बीजेपी ने वोट चोरी की है। चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है।’

भाजपा और चुनाव आयोग मिले हुए

यहां लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है। ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे वोट छीन रहे हैं।

गांव में जाकर लोगों से मिले राहुल

इससे पहले गयाजी के वजीरगंज ब्लॉक में काफिला अचानक रुका और राहुल-तेजस्वी मेन रोड से 500 मीटर अंदर माननीय गांव पहुंचे। यहां देवी मंदिर में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, समस्या पूछी। साथ ही संविधान और मताधिकार बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। राहुल करीब आधे घंटे से ज्यादा यहां रुके। इस दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता छतों पर चढ़ गए।

20 साल हम लोगों ने बहुत सहा : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ’20 साल हम लोगों ने बहुत सहा है। अब नहीं। शिक्षा-स्वास्थ्य सब चौपट है। अब इन लोगों को हटाने का वक्त का गया है। तेजस्वी ने कहा, ‘आप लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाइए और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री।

ये भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Targeted BJP : नेहरू, इंदिरा को कोसने की जगह देश को जवाब दे केंद्र सरकार : प्रियंका गांधी