(Rewari News) रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वाधान मे संस्कार निर्माण का कार्यक्रम “भगत के वश में है भगवान” का आयोजन आशियाना वृद्धाश्रम झज्जर रोड पर किया गया। कार्यक्रम में बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल व वीर भगत सिंह युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि भगवत गीता में अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि आप गोकुल, वृंदावन व द्वारका किस स्थान में रहते हैं।

भगवान श्री कृष्ण ने उत्तर दिया मैं तो अपने भक्तों के हृदय में रहता हूं। जो भक्त मुझे श्रद्धापूर्वक पुकारता है मैं तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ा चला आता हूं। हमने देखा कि धृतराष्ट्र के दरबार में जब दुर्योधन ने द्रोपदी के चीर हरने के लिए दुशासन को कहा तब महारानी द्रौपदी ने मदद के लिए महाबली भीम, अर्जुन, युधिष्ठिर की ओर देखा लेकिन वह कोई मदद नहीं कर पाए।

लाफ्टर थेरेपी की उपयोगी क्रियाओं का अभ्यास कराया

उसके बाद भीष्म पितामह व गुरु द्रोणाचार्य को बचाने के लिए गुहार लगाई लेकिन वह भी कोई मदद नहीं कर पाए। सब और से निराश होकर उसने भगवान श्री कृष्ण को पुकारा तो वह उसी समय दौड़कर आए और उन्होंने द्रोपदी के चीर बढ़ाकर उसकी रक्षा की। भक्त प्रहलाद ने जब पुकारा तो तुरंत नृसिंह रूप धारण कर भगवान ने हिरण्यकशिपु का वध किया। युवा दल के संरक्षक प्रोफेसर सी एल सोनी, शिक्षा विद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व सीए जतिन सैनी ने लाफ्टर थेरेपी की उपयोगी क्रियाओं का अभ्यास कराया।

सभी ने मिलकर “भगत के वश में है भगवान” भजन का मीठी-मीठी तालियों के साथ आनंद लिया। युवा दल की ओर से शहीद आजम भगत सिंह, भारत माता, भगवान शिव व राम दरबार के चित्र भेंट किए। कार्यक्रम में मुख्यत: राधिका, सोनिया, समाजसेवी अशोक जुनेजा, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, प्रमुख शिक्षाविद रामरतन यादव, सरला, सोनम, सरिता, चंद्रो, शशि, नीलम, मूर्ति, प्रेम, मनभावनी, दीपक जैन, नंदलाल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, विनोद, अशोक, शशि, उमेद सिंह, महेश सतीजा, शिबू महतो व अशोक कुमार ने सहयोग किया।

यह भी पढ़े : Mahendragarh News : नागरिक अस्पताल के प्रति नागरिकों का लगातार बढ़ रहा रुझान