(Rewari News) रेवाड़ी। सांस्कृतिक संस्था बंजारा की ओर से मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में कामतानाथ द्वारा लिखित एवं विजय भाटोटिया निर्देशित हिन्दी नाटक संक्रमण (जीवन चक्र) का मंचन किया गया।संस्था के प्रेस सचिव योगेश कौशिक के बताया है कि यह हिन्दी नाटक मध्यमवर्गीय परिवार की चार पीढिय़ों के अन्तर्विरोध की कहानी पर आधारित है। जहाँ जीने के तरीके को अपनी उम्र के हिसाब से मापा जाता है। एक ओर जहां 70 वर्षीय पिता जीवन चलाने के लिए उसका अपना नजरिया है, जिसके चलते वह कोई समझौता करने को तैयार नहीं।

वहीं उनका 30 वर्षीय पुत्र वर्तमान समय में जिंदगी जीने की अपने तरीके से जीवन जीने की चाह व मूल्य रखता है। सिर्फ विचारों के मतभेद के कारण दोनों एक अन्तर्विरोध की जिन्दगी जी रहे है और 50 वर्ष का होने पर उसके पुत्र में भी उन्हीं विचारों का अनुमोदन हो रहा होता है तथा उसका पोता वर्तमान में आधुनिकता का आवरण ओढ़े हुए होता है। इस वैचारिक मतभेद में पत्नी व माँ की भूमिका में गृहिणी भी नहीं समझ पाती कि किसका पक्ष लें, पति का या बेटे का।

प्रख्यात कहानीकार कामतानाथ की कलम से निकले इन्हीं जिन्दगी के ताने-बाने को फिल्मी व रंगमंचीय अभिनेता विजय भाटोटिया, प्रख्यात नृत्यांगना व अभिनेत्री लीला सैनी एवं अर्जुन ने अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। उन्होंने बताया कि संस्था प्रत्येक महीने नाटक मंचित करेगा। इस मौके पर नवीन अरोड़ा, पूर्व डीईओ धर्मबीर बल्डोडिया, डॉ. आरके शर्मा, पूर्व ईओ मनोज यादव, अरुणांशु भारद्वाज, सुनील आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में ऋषि सिंहल, एडवोकेट विनय सैनी, विनोद शर्मा, विक्रांत सैनी, गजानंद, प्रतीक गर्ग, रजनी, देवेन्द्र में विभिन्न प्रभार संभाले।

Rewari News : अपराध रोकने के साथ-साथ महिला सुरक्षा व नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता : सुरेंद्र श्योराण