(Rewari News) रेवाड़ी। सावन कृपाल रूहानी मिशन रेवाड़ी आश्रम में आज साध-संगत की ओर से बाबा सावन सिंह महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया।इस मौके पर उपदेशक पुष्पा दुआ ने हुजूर के जीवन परिचय एवं शिक्षाओं अध्यात्म और आत्म-परमात्म साक्षात्कार के बारे में सरल शब्दों में समझाया। संगत में से भी सत्संग की महिमा अपने अनुभव स्पिरिचुअलिटी के बारे में चर्चा परिचर्चा साझा की।
इस पावन अवसर पर बाल सत्संग के बच्चों ने आध्यात्मिक सांस्कृतिक प्रेयर, सुंदर छोटी नाट्य झलकियां, कव्वाली प्रस्तुत की। सभी बच्चों को उपहार भेंट किए गए इस दौरान शहर के अभय सिंह चौक के नजदीक प्रसाद वितरण किया गया। समस्त संगत ने मेडिटेशन किया एवं सारी संगत ने प्रेम पूर्वक लंगर ग्रहण किया। इस मौके प्रधान कृष्ण गोपाल यादव, कांशीराम यादव, सुभद्रा यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, मामन सिंह सैनी, लाल सिंह सरपंच फिदेड़ी, कुलवंत यादव, साहिल, नरेश, सुदर्शन मोहित, आकाश सैनी समेत साधक-संगत मौजूद रही।
Rewari News : सुरेंद्र वशिष्ठ सर्वसम्मति से बने पंजाबी मार्केट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान