(Rewari News) रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्रीराम शाखा एवं विवेकानंद शाखा की ओर से मॉडल टाउन में बाल संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे 16 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की जानकारी का आदान प्रदान किया गया व सभी बच्चों ने अनुशासन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट अशोक यादव, शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी व सीए जितेश अग्रवाल व शाखा के अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शाखा सचिव सचिन सिंघल व डॉ. दिनेश वर्मा द्वारा सामूहिक राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। डॉ. तरुणा यादव ने बच्चों के लिए रुचिकर पकवानों का प्रबंध किया। कार्यक्रम में रितु ओबरॉय व महिला सह संयोजिका मानसी अरोड़ा ने बच्चों को योगासन व अन्य सूक्ष्म व्यायाम करवाये व ओम मंत्र का उच्चारण किया। रुचि अग्रवाल और पूजा सैनी ने बच्चों के साथ मिलकर फायरलेस कुकिंग की।

संस्कार संयोजिका निधि गौतम तथा विवेकानंद शाखा की महिला संयोजिका नेहा शर्मा ने संस्कार शाला में बच्चों के साथ प्रार्थना की तथा रोचक खेल भी खेले। पारुल सिंघल तथा रेखा चौहान ने हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया।महिला संयोजिका डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि बाल संस्कार शिविर के माध्यम से बढ़ते हुए बच्चों के अंदर संस्कार डालना बेहद आवश्यक है उन्हें यह पता होना चाहिए कि देश, धर्म, परिवार और समाज के लिए क्या बुरा है और क्या अच्छा है और उन्हें किस तरह से अपना दायित्व निभाना है।

Rewari News : मन की बात कार्यक्रम सुन भाजपाइयों ने ली राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणा