• भाजपा जिला मुख्यालय पर मनाया गया तीज महोत्सव

(Rewari News) रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी मुख्यालय में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर डॉ. पोपली ने अपने संबोधन में कहा हरियाली तीज हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और हमारी महिला कार्यकर्ता इसका जीवंत उदाहरण हैं। मुख्य अतिथि आरती राव ने कहा हरियाणा सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आज का यह आयोजन भाजपा द्वारा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में पारंपरिक गीत गाए और घेवर बांटकर खुशी का इजहार किया गया एवं आरती राव द्वारा पौधारोपण भी किया गया। पारंपरिक तीज गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बना दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के सम्मान में विशेष अभिनंदन किया। पारंपरिक झूलों की सजावट ने कार्यक्रम के आकर्षण को चार चांद लगाए।

Rewari News : सीईटी परीक्षा जिला में हो सफलता पूवर्क सम्पन्न : एडीसी