• सौ प्रतिशत बूथो पर मन की बात कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए की सराहना

(Rewari News) रेवाड़ी। गत 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पूरे जिला रेवाड़ी के प्रत्येक बूथ पर देखा एवं सुना गया । पंचकुला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली व संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को इस सराहनीय उपलब्धि पर आयोजित बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियो एवं प्रदेश के जिलो के अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्षों के समक्ष सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि जिला रेवाड़ी के 792 बूथ हैं और उन पर शत प्रतिशत हाजिरी होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में सरकार अपने स्तर पर बेहतर कार्य कर रही है। सरकार कि नीतियों एवं लाभकारी योजनाओं को प्रत्येक जन तक पहुंचने का काम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ का होता है। सभी 792 बूथो पर मन को बात का सफल आयोजन होना ये जिला अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व को दर्शाता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने जिले के इस सम्मान को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ का सम्मान बताते हुए कहा कि यह सब संभव कार्यकर्ताओ के सहयोग से हुआ। जिले के बूथ के कार्यकर्ताओ ने अपनी मजबूती प्रधानमंत्री के मन की बात को सफल बना कर एक बार फिर दिखा दी। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया हम सभी को और अधिक मजबूती से कार्य करना है। जिला अध्यक्ष ने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओ के साथ साथ मन की बात के संयोजक तथा जिले की एवं मंडल की आईटी टीम को भी बधाई दी।

Rewari News : सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में सीटू की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 20 को