Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन बहुत सी राशियों के लिए काफी खास होने वाला है. सावन के महीने में पड़ रहा ये मंगलवार धार्मिक आस्था के लिहाज से भी जरूरी है. मंगलवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि देर रात 1:55 बजे तक रहेगी. सुबह 10:10 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा और इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा. ऐसे ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ लोगों को कामयाबी, धन और रुके कार्यों में गति मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं 11 अगस्त का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.
मेष राशि (Mesh Rashifal 11 August 2026 in Hindi)
आज मेष राशि वालों को संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. कानूनी अड़चन दूर होने और काफी समय से अटके काम के आगे बढ़ने के संकेत हैं. व्यापारियों को अपेक्षा के अनुरूप फायदा मिल सकता है. विद्यार्थियों की परेशानी कम होगी, लेकिन किसी की बात दिल पर लग सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 11 August 2026 in Hindi)
आज के दिन वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे. पुराने लेन-देन का विवाद सुलझ सकता है और नौकरी करने वालों को मनपसंद स्थानांतरण की खबर मिल सकती है. साथ ही आज के दिन माता-पिता का साथ बना रहेगा.
मिथुन राशि (Mithun Rashi 11 August 2026 in Hindi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज जरूरी कामों को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा. किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से नुकसान हो सकता हैय कार्यस्थल पर शांत दिमाग से फैसले लें. परिवार से किए वादे निभाने की कोशिश सफल रहेगी. आज के दिन हरा रंग पहनना शुभ होगा.
कर्क राशि (Kark Rashi 11 August 2026 in Hindi)
कर्क राशि वालों के लिए काम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत है. घर या जमीन खरीदने की योजना बन सकती है. व्यापार से जुड़ी उलझनों को समय रहते स्पष्ट कर लें. साथ ही आज मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. घरेलू विवादों को जल्दबाजी के बजाय धैर्य से सुलझाएं.
सिंह राशि (Singh Rashi 11 August 2026 in Hindi)
सिंह राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है और पुराने अधूरे काम पूरे होंगे. हालांकि विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. बच्चों से किए वादे पूरे करने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि (Kanya Rashi 11 August 2026 in Hindi)
आज के दिन भाई-बहनों के साथ बहस से बचें. परिवार में किसी की तबीयत खराब होने पर अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आज के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना अच्छा होगा.
तुला राशि (Tula Rashi 11 August 2026 in Hindi)
आज के दिन तुला राशि राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को बोलते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए. अधिकारियों से बेवजह टकराव न लें और खरीदारी में जरूरत को प्राथमिकता दें.
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi 11 August 2026 in Hindi)
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए धन संबंधी मामलों में अच्छा समय रहेगा. आर्थिक मदद या उपलब्ध संसाधनों से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. विरोधियों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें.
धनु राशि (Dhanu Rashi 11 August 2026 in Hindi)
धनु राशि वालों के लिए आज के दिन समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम की सराहना हो सकती है. किसी उपलब्धि के लिए सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है. प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी.
मकर राशि (Makar Rashi 11 August 2026 in Hindi)
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा. आज परिचित या रिश्तेदार के साथ साझेदारी शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में बने नए संबंध आने वाले समय में फायदा दे सकते हैं.
कुंभ राशि (Kumbh Rashi 11 August 2026 in Hindi)
आज के दिन कुंभ राशि वालों पर काम का दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए हर कार्य ध्यान से पूरा करें. यात्रा के दौरान जरूरी सामान और दस्तावेजों को लेकर लापरवाही न करें. मां की पुरानी बीमारी चिंता का कारण बन सकती है और बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी होगा.
मीन राशि (Meen Rashi 11 August 2026 in Hindi)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए तरक्की के नए अवसर सामने आ सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णयों में भाई-बहनों की सलाह काम आएगी और लंबे समय से रुके कार्य दोबारा रफ्तार पकड़ सकते हैं.


