Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। गत दिनों पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिएमाता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, रेवाड़ी की ओर से रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपी गई 59400 रुपये की सहायता राशि का चेक विधायक लक्ष्मण यादव ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री एवं विधायक ने संयुक्त रूप से संस्था की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि अहीरवाल का लंदन कहे जाने वाले रेवाड़ी की जनता देश-दुनिया के दुख की घड़ी में हमेशा यथासंभव सहयोग के लिए खड़ी रही है। देश या विदेश में जब भी मानवता दिखाने की बात आई है, अहीरवाल क्षेत्र में बढ-चढक़र अपना सहयोग प्रदान किया है। इसी कड़ी में गत दिनों पंजाब में तेज बरसात के चलते आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए माता रमा बाई सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने स्तर पर प्रयास करके 59 हजार चार सौ रुपये का चेक रिलीफ फंड के लिए उन्हें सौंपा था।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों ने स्वचेछा से इस नेक कार्य के लिए कदम बढ़ाए

आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को यह चेक सौंप दिया गय। जिस पर मुख्यमंत्री ने भी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ-साथ संस्था के तमाम प्रतिनिधियों व दानदाताओं का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हरियाणा सरकार व अनेकों संगठनों की ओर से भी प्राप्त सहायता को रिलीफ फंड में दिया गया है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों ने स्वचेछा से इस नेक कार्य के लिए कदम बढ़ाए। संस्था के प्रधान बुधराम पंवार, फूल सिंह नाहरवाल, नारायण तंवर, सतबीर सिंह चौहान, रोहताक सिंघल व ईश्वर सिंह आदि पदाधिकारियों ने उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा था। जिसे आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े:-Rewari News : हरियाणा में हाल ही में घटित घटनाएं पूरे देश के लिए गहरी चिंता का विषय : कैप्टन अजय यादव