प्रदेश के कई जिलों में आज और कल लू का रेड अलर्ट, 14 को आॅरेंज अलर्ट
Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़। उत्तर भारत के सभी मैदानी राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इसी के चलते पंजाब भी भीषण गरमी में झुलस रहा है। फिलहाल इस गर्मी से किसी तरह की राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 जून के लिए हीट वेव का आरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
एक तरफ जहां लोगों का गर्मी से बुरा है वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के लोगों को लू और गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ बीमार और कमजोर लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान हल्का भोजन लेना चाहिए और जितना ज्यादा हो सके घर के बने शीतल पेय का उपयोग करें। घर से बाहर निकलते समय शरीर को अच्छी तरह से ढक लें और सिर को धूप से बचाने के लिए विशेष उपाय करें। पंजाब में मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह का पाल सिंह का तीन दिन तक गर्मी बहुत अधिक रहेगी। 18, 19 और 20 में बारिश की संभावना है।
प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक
हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां 46.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। गर्मी के कारण बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। बुधवार को 16,836 मेगावाट की खपत दर्ज हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। गुरुवार को यह घटकर 16,300 मेगावाट रही।