फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार की फिफ्टी
RCB Vs MI, (आज समाज), मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिन के दूसरे आईपीएम मैच में मुंबई इंडियंस को 241 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में एमआई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 78, विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दूल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।
मुंबई ने 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। सुयश शर्मा ने 8वें ओवर में 2 विकेट लिए, उन्होंने पहली गेंद पर रायन रिकेलटन और पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को कैच कराया। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। रिकेल्टन ने 37 और तिलक ने 1 रन बनाया।
गुजरात ने लखनऊ को सात विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने आईपीएम 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट से हराया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। वे 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम रहा। उन्होंने 100वीं टी-20 फिफ्टी पूरी की और इसी दौरान टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन का आंकड़ा पार किया।


