खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले
Ravivaar Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो इंसान जितना चाहे मेहनत कर ले। लेकिन उसे काम में सफलता हासिल नहीं होती है। इसके अलावा साधक को मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए जीवन में अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति मजबूूत करने के लिए रविवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। इस दिन उपाय करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं रविवार के चमत्कारी उपायों के बारे में।

रविवार के दिन करें ये उपाय

  • रविवार के दिन सूर्य देवता अर्घ्य जरूर दें। साथ ही अर्घ्य देते हुए ॐ सूर्याय नम: ॐ वासुदेवाय नम: ॐ आदित्य नम: मंत्र का उच्चारण करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
  • रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं, वो जरूर पूरा होता है।
  • इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
  • रविवार को सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।
  • वहीं किसी मनोकामना को पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  • वहीं यदि आप जीवन में सुख-समृद्धि और यश पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जलाएं। उसमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए।
  • यदि आप धन और ऐश्वर्य प्राप्त करना चाहते हैं तो रविवार की रात सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास दूध का भर कर सोएं। फिर अगली सुबह उठकर वह दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।