Rajya Sabha Elections: हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान का ऐलान

0
590
Rajya Sabha Elections
Rajya Sabha Elections: हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान का ऐलान

Rajya Sabha Polls, (आज समाज), नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 सीटों पर आज मतदान का ऐलान कर दिया है। वोटिंग 16 मार्च को होगी। 37 सीटों में से हरियाणा की दो सीटें हैं जहां चुनाव होना है। इसके अलावा महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा सात और बिहार व पश्चिम बंगाल की पांच-पांच सीटों पर मतदान होना है।

26 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन होगा 

हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर मतदान होगा। वहीं असम की तीन, तमिलनाडू की 6 ओडिशा की चार और तेलंगाना व छत्तीसगढ़ की 2-2 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावों के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

छह मार्च को होगी नामांकन पत्रों की जांच 

पांच मार्च को नामांकन भरे जाएंगे और छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 9 मार्च तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना होगी। आयोग कहा कहना है कि 20 मार्च 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है।

हरियाणा में इनका कार्यकाल अप्रैल में हो रहा खत्म

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। हरियाणा में बीजेपी के अधिकतर लोग यह जानना चाहते हैं कि कांग्रेस से इस बार कौन राज्यसभा प्रत्याशी होगा। विपक्षी पार्टी से इस कई नामों की चर्चा है, लेकिन लिस्ट में हरियाणा के पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद का नाम सबसे ऊंपर है।

कांग्रेस से हरि प्रसाद के नाम पर किसी को नहीं होगी आपत्ति

बीके हरि प्रसाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रहने वाले हैं और वह वर्तमान में न तो राज्यसभा सदस्य हैं न ही लोकसभा सदस्य हैं। भूपेंद्र हुड्डा जब हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, तब वह राज्य के कांग्रेस प्रभारी रहे चुके हैं। प्रदेश के सभी पार्टी नेताओं संग उनके बेहतर रिश्ते हैं। ऐसे में साफ है कि राज्यसभा सीट के लिए उनके नाम पर किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी।

पवन खेड़ा और जयराम रमेश के नाम की भी चर्चा

कांग्रेस की ओर से हरियाणा से बाहर के नेताओं में पवन खेड़ा और जयराम रमेश के नाम की भी चर्चा होने लगी है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश से दो नाम आलाकमान के पास भेजा गए थे, जिनमें राव दान सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदयभान थे। अगर इन नामों पर हाईकमान से कोई रुकावट आती है तो उक्त नेताओं पर विचार किया जा सकता है।

भाजपा में भी दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू

राज्यसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद हरियाणा में बीजेपी में भी दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा है कि बीजेपी की ओर से राज्य सभा प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पसंद का होगा। कैप्टन अभिमन्यु व कुलदीप बिश्नोई के नाम की चर्चा चल रही है और उन्होंने लॉबिंग भी तेज कर दी है। वह सीएम सैनी संग मिल रहे हैं। वहीं किरण चौधरी भी इस प्रयास में हैं कि उनके नाम पर फिर सहमति बन जाए। हालांकि पार्टी के ऐसा न करने की उम्मीद है।

हरियाणा : जानिए क्या है राज्यसभा का गणित

बता दें कि राज्यसभा सीट जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में पूरी संभावना है कि कांग्रेस व बीजेपी एक-एक सीट जीतेगी। मौजूदा समय में भाजपा के पास 47 विधायकऔर कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। बीजेपी को तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। बीजेपी दूसरी सीट तभी जीत सकती है, जब 7 एमएलए क्रास वोटिंग करें, जो लगभग नामुमकिन है।

ये भी पढ़ें : Bangladesh Voting Result Live : बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को पूर्ण बहुमत