LSG Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

0
308
LSG Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया
LSG Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए
LSG Vs RR, (आज समाज), लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। लखनऊ 10 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 55 रन ही बना पाई है। मिचेल मार्श और हिम्मत सिंह क्रीज पर हैं। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम शून्य पर आउट हुए। जडेजा ने निकोलस पूरन को 22 रन पर आउट किया।

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ी पारी नहीं खेली और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके।