Rajasthan Crime: उदयपुर में आईटी कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप, सीईओ समेत 3 अरेस्ट

0
564
Rajasthan Crime
Rajasthan Crime: उदयपुर में चलती कार में आईटी कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप, सीईओ समेत 3 गिरफ्तार
  • 20 दिसंबर को पार्टी के बाद घर छोड़ते हुए वारदात 
  • कार में पहले से मौजूद था सीईओ जयेश और अन्य 

IT Company Manager Gangraped In Udaipur, (आज समाज), जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ कथित तौर पर चलती कार में गैंगरेप मामले में सीईओ जयेश (Jayesh) समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार मामले की जांच की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना नए साल की पार्टी के बाद घर छोड़ने का ऑफर देने के बाद 20 दिसंबर को हुई है।

सीईओ और अन्य ने दिया था घर छोड़ने का ऑफर

अधिकारियों ने बताया कि 20 दिसंबर को एक प्राइवेट होटल में पार्टी हुई। उन्होंने बताया कि महिला रात करीब 9 बजे पार्टी वेन्यू पर पहुंची और कार्यक्रम करीब 1.30 बजे तक चला। जब मेहमान जाने लगे, तो महिला वहीं वेन्यू पर रह गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कंपनी के सीईओ, एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड और एग्जीक्यूटिव के पति ने उसे घर छोड़ने का ऑफर दिया।

पीड़िता को अपनी कार में ले गई महिला एग्जीक्यूटिव हेड

पुलिस के मुताबिक महिला एग्जीक्यूटिव हेड पीड़िता को अपनी कार में ले गई, जिसमें उसका पति और सीईओ जयेश पहले से मौजूद थे। आईआईटी है। रास्ते में, उन्होंने एक दुकान से नशा करने का सामान खरीदा और उस महिला को दे दिया। आरोप है कि उसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे थोड़ा होश आया, तो सीईओ जयेश कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

वारदात के बाद सुबह करीब 5 बजे घर छोड़ा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता सुबह करीब 5 बजे घर छोड़ दिया गया। पूरी तरह होश आने पर उसने देखा कि उसकी एक बाली, मोज़े और अंडरगारमेंट्स गायब थे और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान थे। अगली सुबह, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच के बाद, जयेश, सह-आरोपी गौरव (co-accused Gaurav) और उसकी पत्नी शिल्पा (Shilpa) को गिरफ्तार कर लिया गया।

मेडिकल रिपोर्ट में मिले हैं चोट के निशान : SP 

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल (SP Yogesh Goyal) ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं, जो गैंगरेप के शुरुआती सबूत हैं। जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस कार में लगे डैशकैम से मिली ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है, जिसमें कथित तौर पर घटना के दौरान की आवाज़ें रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh Gangrape: 15 वर्षीय लड़की से दो वर्षों में 14 लोगों ने किया दुष्कर्म