कई इलाकों में बिजली हुई गुल
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 7 जिलों में सोमवार सुबह बारिश शुरू हुई, जिन जिलों में बारिश हुई उनमें हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और फरीदाबाद शामिल हैं। वहीं, चरखी दादरी और फरीदाबाद में जगह-जगह जल भराव हो गया है। चरखी दादरी में डीसी की सरकारी कोठी के बाहर भी पानी भर गया। हिसार में बारिश से जलभराव के साथ कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
वहीं दोपहिया वाहन भी डूब गए। झज्जर के लघु सचिवालय में भी पानी भर गया। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
इसके अलावा बचे 16 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नमी भरी हवाओं से हरियाणा में बारिश हो रही है। 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी।
अधिकतम तापमान में आई गिरावट
रविवार (6 जुलाई) को कैथल, अंबाला और यमुनानगर में बारिश हुई, जिससे प्रदेश के औसत तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
यह भी पढ़े : कुरुक्षेत्र में थाने के बाहर सब इंस्पेक्टर की धुनाई