आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश की संभावना, 9 जिलों में मौसम रहेगरा खुश्क
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज से 12 मई तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हो सकती है। 9 जिलों में मौसम के खुश्क रहने का अनुमान जताया गया है। आज जिन जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें ांचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल है। 10 मई को 16 जिलों में बादल छाए रहने और गरज व चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई गई है। 12 मई को कुरुक्षेत्र में 25-50 प्रतिशत बरसात की संभावना है। वहीं 15 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा।
सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है हरियाणा का अधिकतम तापमान
हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। सबसे गर्म जिला अंबाला रहा। गुरुवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।