सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हो सकती है तेज बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 20 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 15 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश भर में बारिश होने का अनुमान जताया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, प्रदेश में 5 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। महेंद्रगढ़ और जींद में अलसुबह से ही बारिश हो रही है।

पश्चिमी यमुना नहर में गिरी दंपती की कार, पत्नी की मौत, पति लापता

इससे पहले गुरुवार रात को करनाल के कैथल रोड पर असंध निवासी दंपती की क्रेटा कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। राहगीरों ने घटना देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने महिला का शव नहर से निकाल लिया, जबकि उसका पति अभी तक लापता है। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया है।

महेंद्रगढ़ में हुई सबसे अधिक बारिश, जींद में सबसे कम

हरियाणा में अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 31 जुलाई तक औसतन 203.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 245.1 मिमी बारिश अब तक हो चुकी है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ जिले में हुई है। वहीं, सबसे कम बारिश होने के मामले में जींद सबसे ऊपर है। यहां अब 124.5 मिमी बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का आज जन्मदिन