पानीपत, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में रुक-रुककर हो रही बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 16 जिलों में बारिश को लेका अलर्ट जारी किया है, जिन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें हिसार, फतेहाबाद, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं पानीपत, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
31 जुलाई को इन जिलों में होगी
आईएमडी के अनुसार 31 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में बारिश की संभावना है। इन जिलों में हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है।