60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज, सोमवार और मंगलवार तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज 4 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश होगी और 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान हवाओं की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेंगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 7 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार का बालसमंद एरिया रहा। जहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें : Punjab-Haryana Water Dispute : बीबीएमबी नहीं कर रहा नियमों का पालन : बरिंदर गोयल