Raghav Chadha: गृह मंत्रालय ने ‘आप’ सांसद को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

0
178
Raghav Chadha
Raghav Chadha: गृह मंत्रालय ने ‘आप’ सांसद को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

Raghav Chadha, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों ने बताया कि खुफिया ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आईबी ने राघव चड्ढा को खतरे की आशंका जताई है।

पंजाब व दिल्ली में अर्धसैनिक बल प्रदान करेंगे सुरक्षा 

गृह मंत्रालय के फैसले के अनुसार पंजाब व दिल्ली में आप अर्धसैनिक बल आप सांसद को सुरक्षा प्रदान करेंगे। इससे पहले सामने आई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। बताया गया है कि संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दे उठाने में राघव चड्ढा के नाकाम रहने के चलते कथित तौर पर आप ने यह फैसला किया है।

आप ने उच्च सदन के उपनेता पद से हटाया

गौरतलब है कि ‘आप’ ने हाल ही में राघव पर संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया था। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित आप के कई नेताओं ने कहा था कि राघव की संसद में कई अहम मुद्दों पर चुप्पी पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ विरुद्ध है। इन आरोपों के बाद ‘आप’ ने राघव को उच्च सदन के उपनेता पद से हटा दिया था।

चड्ढा पर लगाए गए थे कई गंभीर आरोप 

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। सांसद ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पहले उन्हें लगा कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए, पर फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो वह सच लगने लगता है।

यह भी पढ़ें : AAP MP Raghav Chadha: सांसद ने अपनी ही पार्टी पर किया पलटवार